नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए गिरकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 46,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.45 डॉलर गिरकर 1,319.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 1.7 डॉलर टूटकर 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
इस दौरान लंदन में चांदी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 19.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
सोना स्टैंडर्ड 140 रुपए कमजोर होकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के बाद 30,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी 23,800 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी हाजिर 46,200 रुपए प्रति किलोग्राम के पिछले स्तर पर ही टिकी रही। चांदी वायदा 245 रुपए लुढ़ककर 46,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार रुपए एवं 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।