सोने में 400 रुपए की गिरावट, चांदी भी 900 रुपए टूटी

बुधवार, 22 जनवरी 2020 (17:05 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कीमती धातुओं में रही नरमी के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए उतरकर 41,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 900 रुपए टूटकर 47,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
ALSO READ: दिल्ली बाजार में सोना सस्ता हुआ, चांदी भी 600 रुपए टूटी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 1.56 डॉलर उतरकर 1,558.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 6.60 डॉलर लुढ़ककर 1,549.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर उतरकर 17.78 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी