आईडिया ने पेश किया मैजिक कैशबैक

गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (23:02 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर ने प्रतिस्पर्धी कंपनी रिलायंस जियो की तरह 398 रुपए या इससे अधिक के रिचार्ज पर 33 सौ रुपए तक के कैशबैक की आज घोषणा की।


कंपनी के डिजिटल प्रमुख सुनील तोलानी ने जारी बयान में कहा, ‘हम इसे मैजिक कैशबैक नाम से ऑनलाइन लाकर उत्साहित हैं। इसके तहत 3300 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।’

जियो ने भी इसी तरह की घोषणा करते हुए 15 जनवरी तक 399 रुपए या इससे अधिक के रिचार्ज पर 33 सौ रुपए तक के कैशबैक की पेशकश की थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी