16वें दिन स्थिर रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

सोमवार, 2 अगस्त 2021 (10:18 IST)
मुख्‍य बिंदु
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद सोमवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 16वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 17वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।

ALSO READ: कौन वसूल रहा है पेट्रोल पर ज़्यादा टैक्स- केंद्र या राज्य सरकार? फ़ैक्ट चेक
 
हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका के तेल भंडार में कमी आने के बाद से इसकी कीमतें बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
 
देश के 4 बड़े महानगरों में से दिल्ली में पेट्रोल 101.84 और डीजल 89.87, मुंबई में पेट्रोल 107.83 और डीजल 97.45 चेन्नई में पेट्रोल 102.49 और डीजल 94.39 तथा कोलकाता में पेट्रोल 102.08 और डीजल 93.02 रुपए प्रति लीटर रहा।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी