विराट कोहली बने सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रांड, दूसरे नंबर पर रणवीर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 18 जून 2024 (15:47 IST)
celebrity brands : क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली 2023 में 22.79 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बन गए हैं। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह दूसरे और शाहरूख खान तीसरे स्थान पर।
 
सलाहकार कंपनी क्रॉल ने एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोहली ने रणवीर सिंह को पीछे छोड़ते हुए 2022 के 17.69 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। रणवीर सिंह 20.31 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इससे पिछले साल वह पहले स्थान पर थे।
 
क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन रिपोर्ट 2023 के अनुसार कोहली की ब्रांड मूल्य अब भी 2020 के गए 23.77 करोड़ डॉलर के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।
 
जवान और पठान जैसी फिल्मों की सफलता पर सवार होकर 58 वर्षीय अभिनेता शाहरुख खान 2023 में ब्रांड मूल्य के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान उनका कुल ब्रांड मूल्य 12.07 करोड़ डॉलर था। खान का ब्रांड मूल्य 2022 में 5.57 करोड़ डॉलर था, और वह इस सूची में दसवें स्थान पर थे।
 
मूल्यांकन सलाहकार सेवाओं के लिए फर्म के प्रबंध निदेशक अविरल जैन ने कहा कि खान 2020 के बाद पहली बार भारत के शीर्ष पांच ब्रांड सेलिब्रिटी बने हैं। खान की इस जोरदार बढ़त के कारण अन्य हस्तियां सूची में पीछे खिसक गई हैं। इसमें अक्षय कुमार 2022 के तीसरे स्थान से 2023 में चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनका ब्रांड मूल्य 11.17 करोड़ डॉलर था।
 
इसी तरह आलिया भट्ट 10.11 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ चौथे से 5वें स्थान पर खिसक गईं। दीपिका पादुकोण 2023 में 9.6 करोड़ डॉलर के साथ 6ठे स्थान पर रहीं।
 
हाल ही में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले एम एस धोनी 9.58 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में 7वें स्थान पर रहे। सचिन तेंदुलकर 9.13 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में 8वें स्थान पर बने हुए हैं।
 
सलमान खान इस सूची में दससें स्थान पर हैं। शीर्ष 25 सेलिब्रिटी का कुल ब्रांड मूल्य 2023 में 1.9 अरब डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत अधिक है। शीर्ष 25 सेलिब्रिटी में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी