अंडमान काले मोती की जगह

गुरुवार, 15 नवंबर 2007 (13:29 IST)
अंडमान निकोबार ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अन्य वस्तुओं के अलावा पहली बार काले मोती को भी प्रदर्शित किया है और अपनी छवि को पहले के काला पानी की सजा के स्थान की जगह काले मोती का उद्गम स्थल होने के रूप में पेश करने का प्रयास किया है।

उल्लेखनीय है कि पहली बार अंडमान ने अपने यहाँ उत्पादित होने काले मोती को प्रदर्शित किया है और काला पानी के सजायाफ्ता लोगों की जगह होने के स्थान पर काला मोती का केन्द्र होने की छवि अपनाने की कोशिश की है।

इस कड़ी में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर के अभिनव प्रयोग को प्रदर्शित करने का निर्णय किया है।

स्थानीय प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अंडमान निकोबार द्वीप समूह ने अपने शेल क्राफ्ट फर्नीचर काष्ठ कला सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों के अलावा निजी कंपनियों के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया है। लेकिन उसने विशेष रूप से पर्ल एक्वाकल्चर के क्षेत्र में होने वाले प्रयोगों विशेषकर मोती को प्रदर्शित करने का निर्णय किया है।

इस प्रदर्शनी में दुनिया का सबसे बेहतरीन और 22 एमएम आकार के सबसे बड़े मोती को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें