BJP's statement regarding Chief Minister : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में जारी आंतरिक विचार-विमर्श के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके विदेश से लौटने के बाद मिल सकते हैं। इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय मोदी के लौटने के तुरंत बाद लिया जाएगा। मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। निवर्तमान आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उपमुख्यमंत्री रहे तथा आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय मोदी के लौटने के तुरंत बाद लिया जाएगा। मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी कोई उपमुख्यमंत्री बनाएगी, जैसा कि उसने हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में किया है, उन्होंने कहा कि इसकी संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री संभवतः विधायकों में से ही होगा।
निवर्तमान आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उपमुख्यमंत्री रहे तथा आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 5 फरवरी को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने आप को हराकर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत हासिल की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour