फ्रांस की हेयर एंड ब्यूटी सैलून श्रृंखला जीन क्लॉड बिगुइन भारत में 50 सैलून एवं स्पा प्रारंभ करने की योजना बना रही है। कंपनी इस कार्य पर 2.5 से 3 करोड़ रु. का निवेश करेगी।
जीन क्लॉड बिगुइन इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मेन्द्र के अनुसार वर्ष 2007-08 में कंपनी दिल्ली एवं मुंबई में तीन से चार 'हाउस ऑफ ब्यूटी' सैलून प्रारंभ कर देगी। यहाँ स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता एवं विशेषज्ञों की सेवाएँ प्रदान की जाएँगी।