नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने 2013-14 में देश का निर्यात बढ़ाने के लिए गुरुवार को विदेश व्यापार नीति की घोषणा की। नीति के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं-
* ईपीसीजी योजना को मार्च 2013 से आगे बढ़ाया गया। * ईपीसीजी योजना का लाभ सभी क्षेत्रों के लिए। * भारत विश्व का अग्रणी चावल निर्यातक देश बना। * गेहूं का दूसरा बड़ा निर्यातक देश। * मूल्यवर्धित निर्यात बढ़ाने पर जोर। * विशेष आर्थिक जोन की स्थापना के लिए भूमि की न्यूनतम सीमा घटाई। * आईटी और आईटीईएस विशेष आर्थिक जोन की स्थापना के लिए भूमि की न्यूनतम सीमा खत्म। * उत्पाद निर्यात योजना पर जोर। * 126 वस्तुएं और जोड़ी जाएंगी। * यूरोपीय यूनियन के साथ एफटीए दो माह मे होने की उम्मीद। (वार्ता)