हावर्ड दुनिया का नंबर एक विश्वविद्यालय

लंदन, दुनिया के 100 शीर्ष विश्वविद्यालयों में भारत के किसी विश्वविद्यालय को स्थान नहीं मिला है। सूची में अधिकांश विश्वविद्यालय अमेरिका और ब्रिटेन के हैं।

टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग के अनुसार अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान मिला है वहीं ब्रिटेन के कैंब्रिज को दूसरा तथा अमेरिका के येले विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान मिला है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन को चौथा तथा आक्सफोर्ड व इंपेरियल कॉलेज को संयुक्त रूप से पांचवा स्थान मिला है। छठे स्थान पर शिकागो तथा सातवें पर प्रिंसटन विश्वविद्यालय हैं। आँठवे पर एमआईटी मेसाचुएट्स तथा नौवें पायदान पर कैलीफोर्निया का स्थान है।

सूची में ब्रिटेन के शैक्षिक संस्थानों का आधिपत्य है। इसके शीर्ष दस में चार तथा सौ में अठारह विश्वविद्यालय शामिल है। ब्रिटेन के बाद अमेरिका के विश्वविद्यालयों का नंबर है। सूची में एशियाई विश्वविद्यालयों की संख्‍या 14 से बढ़कर 16 हो गई है। इनमें टोक्यों विश्वविद्यालय का स्थान 20 वाँ है। जबकि एशियाई संस्थानों में यह शीर्ष पर है। हांगकांग विश्वविद्यालय का स्थान 24 वाँ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें