चाय रोटी से नीरज चोपड़ा ने किया टेंशन दूर, फोटो पर आए ऐसे कमेंट्स

मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (16:13 IST)
 

भारत के लिए टोक्यो में ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को जबसे उनके फैंस ने जानना शुरु किया है तब से पता चला है कि वह दिल से एकदम देसी है। हाल ही में ट्विटर पर उनकी अपलोड की गई फोटो इस बात की गवाह है।

खाओ रोटी पियो चाय, टेंसन को करो बाय बाय  pic.twitter.com/yTnboE9DOk

— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 20, 2021
नीरज चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो डाली थी। उसके कैप्शन में लिखा था- खाओ रोटी पियो चाय, टेंसन को करो बाय बाय। इसके बाद उनके फैंस ने उनके इस अंदाज पर काफी ट्वीट किए।

best athlete, better actor than Bollywood, better person than kohli, fastest growing brand, true king pic.twitter.com/7L8WtGWRfo

— Jaynil (@jaynildave) September 20, 2021

नाजाने कितनो का प्यार लिपटा होता था इस चीनी रोटी में,
बचपन मे ऐसी रोटी तो खाई होगी आपने..? pic.twitter.com/YAbUBwelxS

— Ranveer Singh Bisht ( हैरी बिष्ट ) (@HarryBisht07) September 20, 2021

Roti bhi khati hu chai bhi peeti hu par tension jati hi nahi

— .Bhoomi (@gurlwithfire_) September 20, 2021

Finally asli desi chhora samne agaya. Waise topi dekh ke garmi lag rahi hai

— Sayantani Kabasi (@KabasiSayantani) September 20, 2021

Mai bhi steel glass me hi peeti hu

— Deeksha Singh Gaur  (@Blossom_077) September 20, 2021
नीरज हिंदी में ही बात करते हैं

हाल ही में एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी मीडिया हाउस की पत्रकार ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा था कि वह हिंदी में ही सवाल का जवाब क्यों देते हैं। तो उन्होंने कहा था कि वह गांव के लड़के हैं और उनके परिवार का पूरा परिवेश गांव का है।

ऐसे में अगर वह कोई इंटर्वयू देखें तो उनके परिवार और आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को समझ आना चाहिए कि मैं क्या कह रहा हूं। अगर मैं अपने ही लोगों तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाउं तो फिर मेरे बोलने का क्या मतलब है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी