9 चौके 3 छक्के, 67 गेंदो में 83 रन बनाकर हुई कप्तान हिटमैन की वापसी

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (15:50 IST)
रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में दिसंबर 2022 को जो नाबाद अर्धशतक की जुझारु पारी दिखाई थी, वह आज गुवाहाटी में भी श्रीलंका के खिलाफ देखने को मिली। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे रोहित ने बता दिया कि श्रीलंका के खिलाफ वह हमेशा खेलना पसंद करते हैं। 
 
 
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे और उसके बाद टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था। उन्हें स्कैन के लिए ढाका अस्पताल ले जाया गया  थाऔर शुरुआती उपचार के दौरान चोटिल हिस्से में कई टांके लगाने पड़े थे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख