नन्ही सी जान, प्रतिभा की दुकान

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2017 (15:07 IST)
पक्षी और जानवरों की आवाज निकालने की कोशिश हम सबने कभी न कभी जरूर की है। लेकिन यह नन्हा उस्ताद इस काम में माहिर है।
 
टीवी रियलटी शो के जमाने में मिमिक्री यानी किसी और की आवाज हूबहू निकालना एक पेशा बन गया है। और इसे लोग पसंद भी खूब करते हैं। एक छोटा सा बच्चा अपनी इसी प्रतिभा के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपनी क्लास में खड़ा यह बच्चा अपनी टीचर और साथियों की फरमाइश को पूरा कर रहा है। जिस जानवर और पक्षी की आवाज निकालने के लिए वह कहते हैं, वही उसके मुंह से निकलने लगती है। कोयल से लेकर शेर, पिल्ले से लेकर बकरी और मोर से लेकर हाथी। यह महाशय सबकी आवाज निकालने में माहिर हैं। वीडियो देखिए और अंदाजा लगा लीजिए कि इसमें कितनी प्रतिभा भरी है।
 
- एके/एनआर
अगला लेख