अखिलेश का प्रियंका गांधी को जवाब, कोई पार्टी नहीं करती यह काम

गुरुवार, 2 मई 2019 (10:50 IST)
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में प्रियंका गांधी को करारा जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस ने कही भी कमजोर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। कोई भी पार्टी ऐसा नहीं करती, लोग उनके साथ नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट काटने के लिए यूपी में कांग्रेस ने कई कमजोर उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
एएनआई ने ट्विटर पर अखिलेश के साक्षात्कार के कुछ अंश प्रकाशित किए हैं। इसमें अखिलेश ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। जो भाजपा है वही कांग्रेस है और जो कांग्रेस है वही भाजपा है।
 
अखिलेश ने राहुल गांधी के इस आरोप को भी नकार दिया कि भाजपा सपा और बसपा को नियंत्रित करती है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद गठबंधन यूपी में सत्तारुढ़ पार्टी को हराने के लिए बनाया गया है। हमारा गठबंधन भाजपा की गलत नीतियों को रोकेगा।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी