लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें, जो आपके लिए जानना जरूरी है...

सोमवार, 11 मार्च 2019 (08:35 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 की मतदान की तारीखों का ऐलान रविवार को चुनाव आयोग ने कर दिया। जानिए 10 महत्वपूर्ण बातें...
 
1. लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग होगी।
 
2.  आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए लोकसभा के साथ वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा।
 
4. लोकसभा चुनाव के लिए रविवार से देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है।
 
5. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को आएंगे। 3 जून तक नई लोकसभा का गठन हो जाएगा।
 
6. वोटरों को नाम को लेकर भ्रम न हो इसलिए इस बार ईवीएम में प्रत्याशियों की फोटो भी दिखेगी। 
 
7.. लोकसभा चुनाव में कुल 90 करोड़ वोटर होंगे। इनमें 8.4 करोड़ नए मतदाता शामिल हैं। कुल वोटर में से 99.3 के पास वोटर आईडी है। 1.5 करोड़ वोटर 18-19 साल की उम्र के हैं। 
  
8. पिछले लोकसभा चुनाव में 9 लाख मतदान केंद्र थे, इस बार 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे। पहली बार पूरे देश के सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन प्रयोग होगा।
  
8. मोबाइल पर ऐप से आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकती है और 100 मिनट के भीतर हमारे चुनाव आयोग के अधिकारी इस पर एक्शन लेंगे। शिकायतकर्ता की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाएगा।
 
9. प्रत्याशियों को सोशल मीडिया अकाउंट और उसपर होने वाले प्रचार में खर्च राशि की जानकारी देनी होगी। चुनावी खर्च में सोशल मीडिया पर होने वाली राशि को भी जोड़ा जाएगा। 
 
10. चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभी विधानसभा चुनाव न कराने का फैसला किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी