चुनाव परिणाम आने से पहले गिरिराज की शरण में पहुंचीं हेमामालिनी, दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

बुधवार, 22 मई 2019 (22:55 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं हेमा मालिनी ने चुनाव परिणाम आने से पहले गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
 
मथुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी मंगलवार को मुम्बई से मथुरा पहुंचीं और गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। परिक्रमा के दौरान उनके कुछ परिजन और निकट संबंधी भी साथ थे।
 
मथुरा पहुंचने के बाद कल से ही वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को होने वाली मतगणना की व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी