भोपाल से क्यों प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन लिया वापस?

विशेष प्रतिनिधि

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (14:55 IST)
चुनाव में हम नाम उम्मीदवार राजनीतिक दलों के लिए काफी मुसीबत का सबब बनते रहे हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के कई हमनाम उम्मीदवार को तौर पर चुनावी मैदान में है।
 
भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की हम नाम प्रज्ञा ठाकुर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर पार्टी की मुसीबत बढ़ा दी थी। चुनाव में होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए भाजपा के रणनीतिकारों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने वाली प्रज्ञा ठाकुर को मना लिया। पार्टी के मान मनौव्वल के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया है।
 
नाम वापस लेने वाली प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिलने उनके घर पहुंची और कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना समर्थन दे रही है।
 
इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल लोकसभा सीट से अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया था। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी