खूबसूरती के अलावा प्रियंका गांधी के पास कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं, नीतीश के मंत्री का बयान

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (12:16 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने से राजनीति का पारा गर्मा गया है। विभिन्न दलों के नेताओं के प्रियंका गांधी की औपचारिक इंट्री पर बयान भी आ रहे हैं। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता ने प्रियंका को लेकर अजीब बयान दिया है।
 
बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता विनोद नारायण झा ने प्रियंका को महासचिव बनाने को लेकर कहा कि खूबसूरत चेहरों से वोट नहीं जीते जा सकते हैं। इससे भी बढ़कर तथ्य यह है कि वे रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिन पर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। वे बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन इसके अलावा उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है।
 
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि सपा-बसपा को डराने के लिए प्रियंका को लाया गया है। मोदी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के प्रतिनिधि के रूप में बिहार में आई हैं। प्रियंका के आने से वाड्रा मुद्दा लाइमलाइट होगा।
 
बुधवार को कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम यूपी की कमान सौंपी थी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं और इसे कांग्रेस का सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी