क्या प्रयागराज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी...

अवनीश कुमार

मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (15:43 IST)
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज इस समय भव्य कुंभ मेले का आयोजन चल रहा है और यहां पर आए दिन कोई न कोई राजनेता पहुंचकर प्रयागराज में संगम स्नान करने के बाद अपने-अपने विरोधियों पर निशाना साध रहा है, लेकिन इसी बीच प्रयागराज की संगम नगरी में कांग्रेस के समर्थन में प्रियंका गांधी के पक्ष में पोस्टर लगाते हुए मांग कर दी है कि मां गंगा की पुकार है प्रियंका गांधी प्रयागराज से ही चुनाव लड़ें। इसके बाद से प्रयागराज में राजनीतिक सरगर्मियां और गर्म हो गई हैं। गौरतलब है कि योगी सरकार ने इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है।
 
कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बताते चलें कि संगम नगरी प्रयाग राज में कांग्रेस के समर्थक हसीब अहमद ने प्रयागराज में व कुंभ क्षेत्र के अंदर प्रियंका गांधी को लेकर पोस्टर लगाया है जिस पर लिखा है- ' हे गंगा की बेटी जो जीतेगी यूपी'।
 
पोस्टर में प्रियंका और उनकी दादी इंदिरा गांधी की मिलती-जुलती तस्वीर है। बड़ी बात यह है कि प्रियंका गांधी को मां गंगा की बेटी बताया गया है। इस पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रमोद तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की भी फोटो लगाई गई है। 
 
पोस्टर के बाद से उत्तर प्रदेश के अंदर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। होर्डिंग को लेकर जब कांग्रेस समर्थक हसीब अहमद से की गई तो उन्होंने बताया कि मां गंगा की पुकार है कि प्रियंका गांधी प्रयागराज से ही चुनाव लड़ें।
उन्होंने बगैर नाम लिए नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग 2014 में मां गंगा के बुलावे की बात कहते हुए उत्तरप्रदेश से 73 सीटें जीत कर ले गए थे। फिर पलटकर न मां गंगा की तरफ देखा और न ही उत्तरप्रदेश प्रदेश की आम जनता की तरफ। अब मां गंगा ने अपनी बेटी व बहू को बुलाया है। मैंने इस पोस्टर में साफ तौर पर दर्शाया है कि प्रियंका मां गंगा की बेटी और सोनिया गांधी मां गंगा की बहू हैं।
 
उत्तर प्रदेश में अब 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेसियों का जीत का परचम लहराने वाला है और हमारी मांग है कि मां गंगा बेटी प्रियंका गांधी प्रयागराज से चुनाव लड़ें और पूरे भारत में उत्तर प्रदेश का परचम लहरा दें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी