राहुल का कटाक्ष, दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ 'मोदीलाई' शब्द

गुरुवार, 16 मई 2019 (15:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए गुरुवार को दावा किया कि 'मोदीलाई' शब्द पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दुनिया भर में नया शब्द ‘मोदीलाई’ लोकप्रिय हुआ है। अब तो एक वेबसाइट पर इस बारे में बेहतरीन ढंग से विवरण दिया गया है।' 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को इसी शब्द का उल्लेख करते हुए कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं। गांधी ने ‘मोदीलाई’ नामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी