साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुर्के पर बैन लगाने का किया समर्थन

विशेष प्रतिनिधि

बुधवार, 1 मई 2019 (15:02 IST)
भोपाल। श्रीलंका में बम धमाकों के बात  बुर्के पर प्रतिबंध लगने के बाद अब भारत में बुर्के पर प्रतिबंध की मांग तेज हो गई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बुर्के पर प्रतिबंध के बाद अब भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने को अपना समर्थन दिया है।
 
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अगर किसी कारण से आतंकवाद इसका लाभ उठाते है और देश और लोकतंत्र को हानि पहुंचती है तो हमे कुछ परंपराओं में ढील देनी चाहिए।
 
साध्वी ने कहा किए एयरपोर्ट पर जब जांच होती है तो तब आप कुछ नहीं बोलते हैं। ऐसी जगह आप यह सब कर लेते हैं। चुनाव के समय देश के लिए यह निर्णय लेना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से आगे बढ़कर खुद उस समुदाय को आगे आना चाहिए। इससे पहले आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ठाकरे ने प्रधानमंत्री से देश में सुरक्षा कारणों से बुर्का पर बैन लगाने की मांग की थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी