भगवाधारी हुए ओवैसी, पुजारी ने गले में भगवा डाला तो हाथ जोड़कर मुस्‍कुरा दिए, वीडियो वायरल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 4 मई 2024 (19:01 IST)
Asaduddin Owaisi Saffron: अपने वोटर्स को लुभाने के लिए नेता कई बार अपना रंग बदल लेते हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने भी कुछ ऐसा ही किया। कुछ पुजारियों ने उनके गले में भगवा गमछा डाला तो उन्‍होंने झट से उसे ओढ़ लिया और मुस्‍कुराने लगे। भगवा पहनने वाला उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भगवा दुपट्टा पहना।

हैदराबाद मे चुनाव प्रचार के दौरान पुजारियों ने ओवेसी का स्वागत किया और उन्हें भगवा दुपट्टा पहनाया।

मुस्कराते नजर आये ओवैसी#Hyderabad #AsaduddinOwaisi #viralvideo #LokSabhaElection pic.twitter.com/IKvwE5SVdM

— Avinash Tiwari (@TaviJournalist) May 4, 2024
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग हो गई है। अब राजनीतिक दलों ने अगले चरणों के लिए अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस चुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी भगवाधारी नजर आए। उन्होंने भगवा शॉल ओढ़ा।

मुस्‍कुराते नजर आए ओवैसी: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान पुजारियों ने ओवैसी का स्वागत किया और उन्हें भगवाधारी बना दिया। पुजारियों ने भगवा का दुपट्टा पहनाया। हमेशा भगवा पर तंज करने वाले AIMIM प्रमुख ने चुनावी मौसम में मुस्कराते हुए भगवा शॉल ओढ़ लिया।

जब पुजारी भगवा दुपट्टा पहना रहे थे, तब ओवैसी ने हाथ जोड़कर सम्मान और स्वागत किया। वीडियो में वे मुस्कराते हुए नजर आए। हालांकि, ओवैसी के पीछे खड़े कार्यकर्ताओं ने तुरंत ही उनके कंधे से भगवा दुपट्टा हटा दिया।

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि आरएसएस और भाजपा की भगवा विचारधारा को लेकर लगातार हमला बोलने वाले और आरोप लगाने वाले ओवैसी भगवा दुपट्टा पहनने में हिचकिचाए नहीं हैं। अब AIMIM के नेता इसे हैदराबाद और ओवैसी की हिंदू-मुस्लिम सम्मान से जोड़कर बयान दे रहे हैं। मंदिर के पुजारियों द्वारा ओवैसी को भगवा दुपट्टा पहनाए जाने पर कई नेता चौंक गए हैं।
Edited by Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी