BJP को लोकसभा चुनाव में मिलेगी बड़ी जीत, लेकिन नहीं चलेगा मोदी मैजिक, वरिष्ठ भाजपा नेता का दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (18:18 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने दावा किया कि ‘‍हिन्दू गौरव बढ़ने’ से आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को फायदा मिल सकता है लेकिन ‘मोदी का जादू’ चलने की संभावना से इनकार किया। एक ‘विधि सम्मेलन’ में शिरकत करने आए स्वामी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व्यक्ति के बजाय संगठन एवं सिद्धांत को अहमियत देते हैं। स्वामी अक्सर बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।
ALSO READ: Maharashtra : हत्या की साजिश का आरोप लगाया तो मनोज जरांगे पर भड़के CM शिंदे, बोले हदें न करें पार
भाजपा के 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 400 से ज्यादा सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावे को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में स्वामी ने कहा कि मेरा मानना है कि भाजपा अपने पिछले चुनावी प्रदर्शन को पछाड़ देगी क्योंकि पहली बार हिन्दू अपनी पहचान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्हें अब वह संकोच महसूस नहीं होता जो नेहरू के समय में उन पर थोपा गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सोच सकते हैं कि ये बदलाव उनकी वजह से हुआ है। हमें ऐसी चीजों को महत्व देने की जरूरत नहीं है... मुझे नहीं लगता कि मोदी का जादू जैसा कुछ है। भाजपा-आरएसएस में व्यक्तियों को कोई महत्व नहीं दिया जाता। यह कांग्रेस की संस्कृति रही है।
 
नीतीश कुमार पर क्या बोले : स्वामी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजग में वापसी का भी स्वागत किया और कहा कि जद (यू) अध्यक्ष को और इधर उधर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि यही उनके हित में होगा।
ALSO READ: कलकत्ता हाई कोर्ट का स्पष्टीकरण, शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं
स्वामी ने कहा कि वे हमेशा हमारे थे। मुझे अब भी समझ नहीं आया कि उन्होंने हमें क्यों छोड़ दिया। वे बुद्धिमान और विद्वान हैं और उन्हें समझना चाहिए कि वह हिंदू भावनाओं के खिलाफ जाने का जोखिम नहीं उठा सकते। इसलिए, उन्हें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि वह कभी भी भाजपा से अलग नहीं होंगे।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने 3 नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका की खारिज
राहुल और सोनिया गांधी जाएं जेल : उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को चुनौती देने की कोशिश करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी मजाक उड़ाया और नेशनल हेराल्ड मामले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि राहुल और उनकी मां (पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी) जेल जाएं। एजेंसियां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी