सोनिया गांधी से मिले दानिश अली, अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (14:40 IST)
नई दिल्ली। बसपा से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली ने गुरुवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
 
उन्होंने सोनिया गांधी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर से मुलाकात की तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि अमरोहा से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी जी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
 
दानिश अली ने कहा कि सोनिया गांधी का दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है। उनकी अध्यक्षता वाली एनएसी (राष्ट्रीय सलाहकार परिषद) ने मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा जैसे ऐतिहासिक, गरीब हितैषी और पारदर्शी कानूनों को बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।
<

Honoured to get blessings of epitome of sacrifice, Smt #SoniaGandhi for my 2nd #LokSabhaElection from #Amroha. Her heart beats for India’s poor. It was NAC headed by her that piloted landmark pro-poor & transparency laws like MNREGA, #RTI, Right to Education, Food Security Bill. pic.twitter.com/AAesBjF2FH

— Kunwar Danish Ali (@KDanishAli) March 14, 2024 >
कहा जा रहा है कि अली अमरोहा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं उनमें अमरोहा भी शामिल है।
 
दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे। वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे।
 
उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दानिश ने भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 63,248 वोटों से हराया था। अली को पिछले साल 9 दिसंबर को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख