फ्लाइट में तेजस्वी को मिला नीतीश का साथ, बोले खत्म हुआ मोदी फैक्टर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 जून 2024 (11:01 IST)
election  results 2024 : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए एक ही फ्लाइट में दिल्ली आ रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जिस मोदी फैक्टर की बात हो रही थी वो खत्म हो गया। ALSO READ: Election Results 2024 : किंगमेकर बने नीतीश कुमार NDA की बैठक में होंगे शामिल
 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा है। जिस हिसाब से हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है वे सभी देख सकते हैं। अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद INDIA गठबंधन को मिला। जो मोदी फैक्टर की बात हो रही थी वो खत्म हो गया। भाजपा बहुमत से दूर चली गई है। जो सहयोगी हैं अब उन पर निर्भर है।
 
उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारा जो प्रयास था उसमें हमलोग कामयाब हुए हैं। हमारी उम्मीद है कि जो भी नई सरकार बनें वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए और हमने जो आरक्षण बढ़ाया है उसको शेड्यूल लाइन में किया जाए।
 

#WATCH पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोगों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा है। जिस हिसाब से हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है वे सभी देख सकते हैं। अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद INDIA गठबंधन को मिला। जो मोदी फैक्टर की बात हो रही थी वो खत्म हो… pic.twitter.com/2CdCpgUZjG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2024
क्या बोले चिराग पासवान : इस बीच LJP (रामविलास) प्रमुख सांसद चिराग पासवान ने कहा कि किसी को कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। NDA एकजुट है। अब वे दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का हर एक घटक दल मजबूती से सरकार बनाएगा। शपथ लेने की तैयारी है।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद LJP (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है। NDA का बिहार में जो प्रदर्शन रहा है उसका बड़ा श्रेय जहां एक तरफ पीएम मोदी को जाता है तो वहीं इसका श्रेय मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भी जाता है।
 
उन्होंने कहा कि आज मैं और मेरी पार्टी के सभी सांसदों ने उनसे मिलकर उनका धन्यवाद किया, उनको बधाई दी और उनका आशीर्वाद लेने आए थे। मुख्यमंत्री जी ने भी दिल खोल कर बधाई और आशीर्वाद दिया। आगे सरकार बनाने के लिए हम सब लोग आज दिल्ली जा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है नीतीश कुमार के जदयू ने लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 सीटें हासिल की है। वहीं चिराग पासवान की लोजपा रामविलास भी 5 सीटें जीतने में सफल रही। एनडीए में शामिल दोनों ही दल नई सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी