Election Results 2024 : कम मतदान से भाजपा को नुकसान, इन 6 चरणों में घटी NDA की 58 सीटें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 जून 2024 (10:03 IST)
Loksabha election results 2024 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं, क्योंकि भाजपा नीत राजग को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र, हरियाणा समेत कई राज्य में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा 240 सीटों के साथ बहुमत से काफी दूर रह गई हालांकि NDA 293 सीटें हासिल करने में सफल रहा। लोकसभा चुनाव में कम मतदान को NDA और भाजपा को काफी नुकसान हुआ। ALSO READ: NDA की सरकार बनने जा रही… तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का गवाह बनेगा, जीत के बाद बोले PM मोदी
 
लोकसभा चुनाव 2024 में 2019 की अपेक्षा 5 चरणों कम मतदान हुआ। राजग को यहां 58 सीटों का नुकसान हुआ। पहले चरण में 2019 की अपेक्षा 3.99 फीसदी कम मतदान हुआ। इस चरण में इंडिया गठबंधन को 22 सीटों का फायदा हुआ। इस चरण में राजग के साथ ही अन्य को भी 6 सीटों पर नुकसान हुआ। 
 
दूसरे चरण में 3.29 फीसदी वोट कम डले। इस चरण में राजग ने 54 सीटों पर जीत हासिल की। उसे 6 सीटें कम मिली। वहीं इंडिया गठबंधन 11 सीटें ज्यादा हासिल करने में सफल रहा। उसे 33 सीटें मिली।
 
तीसरे चरण में 1.17 फीसदी मतदान कम हुआ। राजग 94 में से 80 सीटों पर जीता लेकिन उसे 15 सीटों का नुकसान हुआ। वहीं इंडिया मात्र 27 सीटें ही जीत सका। बहरहाल इस चरण में भी उसे 21 सीटों का फायदा मिला।
 
चौथे चरण में 2019 की अपेक्षा ज्यादा मतदान हुआ। राजग को इसका फायदा हुआ और गठबंधन ने 16 सीटें ज्यादा जीता। हालांकि इंडिया गठबंधन भी इस चरण में 23 सीटें ज्यादा जीता। यहां अन्य को 38 सीटों का नुकसान हुआ। ALSO READ: Election Results 2024 : किंगमेकर बने नीतीश कुमार NDA की बैठक में होंगे शामिल
 
5वें चरण की 49 सीटों में से राजग को 24 सीटों पर जीत मिली। इस चरण उसे 17 सीटों का घाटा हुआ। इंडिया गठबंधन 22 सीटों जीतकर यहां भी फायदे में रहा।
 
6ठे चरण की 57 सीटों पर स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार के लिए सबसे कम समय मिला। इस चरण में 1.2 फीसदी वोटिंग कम हुई। राजग को 8 सीटों का नुकसान हुआ। इंडिया गठबंधन 20 सीटें जीतने में सफल रहा। 2019 में 5वें चरण की सीटों पर विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों को एक भी सीट नहीं मिली थी।
 
7वें और आखिरी चरण में भी कम मतदान से भाजपा और राजग को 2019 के मुकाबले 9 सीटों का नुकसान हुआ। इस चरण में इंडिया गठबंधन ने 34 सीटें जीत ली जबकि राजग को 21 सीटें ही मिली।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी