UP : उत्तर प्रदेश में यादव परिवार के 5 सदस्य बने SP सांसद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 जून 2024 (00:50 IST)
5 members of Yadav family became MPs in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित परिवार के सभी 5 सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी सीट पर जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के मुताबिक कन्नौज में अखिलेश यादव ने भाजपा के सुब्रत पाठक को 1,70,922 मतों से पराजित किया जबकि मैनपुरी में डिंपल यादव ने भाजपा के जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों से शिकस्त दी।
 
डिंपल ने 2022 के उपचुनाव में भी मैनपुरी सीट जीती थी और आम चुनाव में इसे बचाने में कामयाब रहीं। आजमगढ़ में सपा प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 1,61,035 मतों के अंतर से पराजित किया। यादव, निरहुआ से 2022 के उपचुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे।
फिरोजाबाद में पार्टी नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव ने भाजपा के विश्वदीप सिंह से 89,312 मतों से पराजित कर दिया। बदायूं में सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को 34,991 मतों से हरा दिया।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 की 10 बड़ी जीत, इंदौर के शंकर लालवानी टॉप पर
पार्टी ने पहले इस सीट पर धर्मेंद्र यादव, फिर शिवपाल को टिकट दिया था लेकिन बाद में उनके बेटे आदित्य को टिकट दे दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह समेत भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव पर अपने परिवार के सदस्यों को टिकट देने का आरोप लगाया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी