हरियाणा में AAP को नहीं मिली रैली की अनुमित, एप्लिकेशन रिजेक्ट करते समय भाषा का इस्तेमाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (09:40 IST)
Haryana Loksabha election : आम आदमी पार्टी (AAP) ने जब हरियाणा के कैथल में चुनावी रैली की अनुमति मांगी तो संबंधित प्राधिकारियों ने उसके आवेदन को अस्वीकार कर दिया। इतना ही नहीं जवाब में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
 
कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने सात अप्रैल को 2 चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति मांगी थी। हमें जो जवाब मिला उसमें लिखा था कि अनुमति अस्वीकार कर दी गई है। एक अन्य पत्र में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने सवाल किया कि क्या इस देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है? चुनाव आयोग ऐसी भाषा का उपयोग करेगा इससे शर्मनाक बात कुछ हो नहीं सकती। देश की जनता इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। 
 

कैथल में EC प्रकरण पर मेरा बयान।

हरियाणा में चुनाव आयोग भाजपा का पंगू बन गया है‼️

➡7 अप्रैल को दो कार्यक्रम की अनुमति AAP द्वारा मांगी गई।

➡पहली को रिजेक्ट करके लिखा आया Koni Dende

➡दूसरी अनुमति को भी रिजेक्ट करके मां की भद्दी गाली लिखी आई।

➡क्या इस देश में निष्पक्ष… pic.twitter.com/vTfhlx0bt2

— Dr Sushil Gupta (@DrSushilKrGupta) April 5, 2024
इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए हरियाणा के कैथल में उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट-सह-सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने 5 कम्प्यूटर ऑपरेटर के निलंबन का आदेश दिया। पासवर्ड लिक हुआ या हैक हुआ। ऐसा किसने और क्यों किया। पुलिस को मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी