live : बंगाल में बंपर वोटिंग, जानिए आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 1 जून 2024 (18:01 IST)
loksabha election 7th phase of voting : लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के लिए 8 राज्यों की 57 सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान अब खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल पल की जानकारी...


06:01 PM, 1st Jun
live :  8 राज्यों की 57 सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत मतदान, राज्यवार वोटिंग प्रतिशत
बिहार - 48.86%
चंडीगढ़ - 62.80%
हिमाचल प्रदेश - 66.56%
पंजाब - 55.20%
झारखंड - 67.95%
ओडिशा - 62.46%
उत्तर प्रदेश - 54.00%
पश्चिम बंगाल - 69.89%


-गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूर्य भगवान को शांत करने के लिए ध्यान किया। इससे हीटवेव का असर होगा और लोगों की गर्मी से मौत नहीं होगी। 
 

03:56 PM, 1st Jun
8 राज्यों की 57 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश में 46.83%
बिहार में 42.95%
पश्चिम बंगाल 58.46%
पंजाब में 46.38%
हिमाचल प्रदेश में 58.41%
झारखंड 60.14%
चंडीगढ़ में 52.61%
ओडिशा में 49.77%
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेता शामिल हुए।

03:00 PM, 1st Jun
कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्‍यान साधना पूूूूरी। संत तिरुवल्लुवर के प्रतिमा के दर्शन भी किए।

01:50 PM, 1st Jun
8 राज्यों की 57 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.09 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश में 39.31 फीसदी
बिहार में 35.65 फीसदी
पश्चिम बंगाल 45.07 फीसदी
पंजाब में 38.80 फीसदी
हिमाचल प्रदेश में 48.63 फीसदी
झारखंड 46.80 फीसदी
चंडीगढ़ में 40.14 फीसदी
ओडिशा में 37.64 फीसदी मतदान
 
उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 39.31 फीसदी मतदान
महराजगंज सीट पर 42.29 फीसदी वोटिंग 
वाराणसी लोकसभा सीट पर 39.25 फीसदी वोटिंग
गोरखपुर सीट पर 37.39 फीसदी मतदान
बलिया लोकसभा सीट पर 38.04 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 37.74 फीसदी वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 42.17 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 39.44 फीसदी वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 38.75 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 38.30 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 40.22 प्रतिशत मतदान
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 41.55 फीसदी मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 38.44 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 37.49 फीसदी मतदान

11:55 AM, 1st Jun
सुबह 11 बजे तक कहां कितना मतदान : 
8 राज्यों की 57 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी मतदान।
उत्तर प्रदेश में 28.02 फीसदी
बिहार में 24.25 फीसदी
पश्चिम बंगाल 28.10 प्रतिशत
पंजाब में 32.91 प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश में 31.92 फीसदी
झारखंड 29.55 फीसदी
चंडीगढ़ में 25.03 फीसदी
ओडिशा में 22.64 प्रतिशत

10:55 AM, 1st Jun
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी मतदान केंद्र में, अस्वस्थ होने के बावजूद, विमला शर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ आकर मतदान किया।

10:50 AM, 1st Jun
-बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट। 
-जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में मतदान किया।
-शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपनी पत्नी और बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के साथ वोट डालने पहुंचे।
-RJD नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

09:48 AM, 1st Jun
पहले 2 घंटे में कहां कितना मतदान : 8 राज्यों की 57 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी मतदान। उत्तर प्रदेश में 12.94 फीसदी, बिहार में 10.58 फीसदी, पश्चिम बंगाल 12.63 प्रतिशत, पंजाब में 9.64 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 14.35 फीसदी, झारखंड 12.15 फीसदी, चंडीगढ़ में 11.64 फीसदी और ओडिशा में 7.69 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 

09:32 AM, 1st Jun
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में मतदान करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि लोकतंत्र के पर्व मैं जनता से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि देश की तरक्की के लिए, मिर्जापुर में विकास के लिए मतदान करके अपनी सहभागिता निभायें। पहले मतदान करें और फिर जलपान।
 
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी जी की सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है और मुझे भी मिर्जापुर की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है,जिसके चलते मैं तीसरी बार सांसद बनूंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष के बयानों से लगता है कि वह हताश और निराश हो गया है, मतदाता गठबंधन को नाकार रहें है और NDA सरकार बनाने जा रहा है।

महराजगंज: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज सुबह ग्राम जंगल जोगियाबारी फरेंदा में अपना मतदान करने एक बाद एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि यह वोट मोहब्बत के नाम, यह वोट देश के युवाओं के रोजगार, यह वोट महिला सुरक्षा के नाम, देश के किसानों, यह वोट मजदूरों के लिए, यह वोट देश में हाशिये पर पड़े उस व्यक्ति के नाम पर है, जिसे मुख्य धारा में लाना होगा।

08:55 AM, 1st Jun
-पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने डाला वोट।
-उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार अजय राय ने वोट डालने से पहले बड़ा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने जालंधर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
-उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बलिया के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
-केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने डाला वोट।
 

08:34 AM, 1st Jun
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आरंभ होने पर लोगों से शनिवार को बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, 'आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के मौके पर लोगों का आह्वान किया कि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व तभी कामयाब माना जाएगा जब लोकतांत्रिक शक्तियां तानाशाही शक्तियों को परास्त कर देंगी।

08:08 AM, 1st Jun
राजद प्रमुख लालू यादव भी परिवार समेत वोट डालने पहुंचे। 
गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने डाला वोट।
अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी तरणजीत सिंह संधू ने किया मतदान।

07:57 AM, 1st Jun
-गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने वोट डालने से पहले संकट मोचन मंदिन में पूजा-अर्चना की।
-पंजाब के मोहाली में AAP नेता राघव चड्ढा ने किया मतदान।

07:44 AM, 1st Jun
-उत्तरप्रदेश की 13 सीटों पर मतदान जारी, गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट। 
-योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे।
-उन्होंने कहा कि अपनी सरकारों के समय के कार्य को रखें... आज 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। 

07:43 AM, 1st Jun
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में ‍किया मतदान। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वोट डालने के बाद कहा कि आज मुझे अपने पैतृक गांव विजयपुर में अपने बूथ पर आकर वोट सबसे पहला वोट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सशक्त भारत के लिए, सक्षम भारत के लिए और आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी मतदाता अपने मतदान का इस्तेमाल करें। प्रजातंत्र को मजबूत बनाएं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान करें।
मिर्जापुर से राजग उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल भी वोट डालने पहुंचीं।
 

07:39 AM, 1st Jun
-सुबह 7 बजे 8 राज्यों की 57 सीटों पर हो रहा है मतदान।
-7वें चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और चंडीगढ़ में हो रहा है मतदान।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, आनंद शर्मा भारती समेत कई दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिष्‍ठा दांव पर।
-इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3574 ‘तृतीय लिंग’ के मतदाता सहित 10.06 करोड़ से  अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। मतगणना 4 जून को होगी।
-अब तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी