ओम बिरला 20 साल में दोबारा सांसद निर्वाचित होने वाले पहले लोकसभा अध्यक्ष बने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 4 जून 2024 (19:44 IST)
Om Birla re elected MP: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने मंगलवार को कोटा (KOTa) संसदीय सीट 41,139 से अधिक मतों के अंतर से जीत ली। इसके साथ ही वे 20 वर्षों में निचले सदन के लिए दोबारा निर्वाचित होने वाले पहले पीठासीन अधिकारी बन गए। निचले सदन के लिए पुन: निर्वाचित होने वाले अंतिम लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा (P.A. Sangma) थे, जो 1996 से 1998 तक 11वीं लोकसभा के पीठासीन अधिकारी थे।

ALSO READ: नागपुर में लोगों ने लगाए नारे, गडकरी पंत प्रधान, क्या मोदी की जगह गडकरी पर दांव लगा सकता है संघ?
 
उस समय कांग्रेस के सदस्य रहे संगमा 1998 के लोकसभा चुनाव में मेघालय के तुरा से दोबारा निर्वाचित हुए। आंध्रप्रदेश के अमलापुरम से 1999 में तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद जी.एम.सी. बालयोगी लोकसभा अध्यक्ष चुने गए थे। 2002 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बालयोगी की मृत्यु हो गई।

ALSO READ: Gujarat: अमित शाह गांधीनगर सीट से 7.44 लाख मतों के अंतर से जीते, कांग्रेस के सोनल रमाभाई पटेल को हराया
 
मनोहर जोशी लोकसभा अध्यक्ष बने : बालयोगी के बाद शिवसेना के मनोहर जोशी लोकसभा अध्यक्ष बने। जोशी हालांकि 2004 का लोकसभा चुनाव मुंबई उत्तर-मध्य सीट से कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ से हार गए। बोलपुर सीट से 2004 में जीतने वाले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सोमनाथ चटर्जी लोकसभा अध्यक्ष चुने गए। हालांकि 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी से मतभेदों के चलते चटर्जी ने राजनीति से संन्यास ले लिया।
 
सुमित्रा महाजन 2014 में लोकसभा अध्यक्ष चुनी गईं : कांग्रेस सांसद मीरा कुमार 2009 में बिहार की सासाराम संसदीय सीट से जीतीं और 15वीं लोकसभा की अध्यक्ष चुनी गईं। हालांकि 2014 और 2019 में मीरा कुमार चुनाव हार गईं। इंदौर से भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन 2014 में लोकसभा अध्यक्ष चुनी गईं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महाजन को मैदान में नहीं उतारा। कोटा से लोकसभा सदस्य भाजपा के बिरला को 2019 में लोकसभा अध्यक्ष चुना गया। 2024 में बिरला ने कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को हराकर कोटा संसदीय सीट बरकरार रखी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी