प्रियंका ने निशाना साध कहा, BJP नेताओं का एकमात्र मकसद हर कीमत पर सत्ता हासिल करना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 27 मई 2024 (15:10 IST)
Priyanka Gandhi targeted BJP:  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने सोमवार को शिमला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का एकमात्र मकसद किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है और वे अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए भ्रष्ट आचरण करते हैं, धनबल का इस्तेमाल करते हैं, विधायकों को रिश्वत देते हैं और भगवान के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं।

ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : आपकी शर्म कहां है मोदीजी, गोरखपुर में PM पर बिफरीं प्रियंका गांधी
 
हिमाचल सरकार को भ्रष्ट आचरण के जरिए गिराने का प्रयास : प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक रैली में कहा कि मोदी ने राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट आचरण के जरिए और धनबल का उपयोग करके गिराने का हरसंभव प्रयास किया। कांगड़ा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए प्रचार कर रहीं प्रियंका ने जनता से पूछा कि क्या वे ऐसे नेता को पसंद करेंगे?

ALSO READ: हरियाणा में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, चुकानी होगी कीमत : प्रियंका गांधी
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रही लेकिन सबसे अमीर पार्टी नहीं बन सकी जबकि भाजपा केवल 10 वर्ष में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई।(भाषा)
 
Edited by Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी