नकुल नाथ समेत ये प्रत्याशी हैं करोड़ों के मालिक, 5 साल में इस भाजपा नेता की संपत्ति 30 गुना बढ़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (18:25 IST)
Loksabha election 2024 : लोकसभा चुनावों के लिए सभी दलों के दिग्गज कमर कस चुके हैं। सभी पार्टियां लगातार उम्मीदवारों सूची जारी कर रही है। इस बीच 2 चरणों के लिए नामांकन की प्रक्रिया हो चुकी है। प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों के साथ दिए गए हलफनामों से उनकी संपत्ति का भी पता चलता है। आइए जानते है कि किस दिग्गज के पास कितनी संपत्ति है?
 
कितनी बढ़ी तेजस्वी सूर्या की संपत्ति : बेंगलुरु साउथ से सांसद और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कुल संपत्ति 4.10 करोड़ रुपए है। 5 साल पहले साल 2019 में उन्होंने हलफनामे में नेटवर्थ महज 13.46 लाख रुपए बताई गई थी। 5 साल में संपत्ति 30 गुना बढ़कर बढ़ी। इसमें करीब 3.97 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। तेजस्वी की आय का मुख्य स्रोत शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट रहा।

 
28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति: ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण में जितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें से 28 फीसदी करोड़पति हैं। प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 4.5 करोड़ रुपए है। 
ALSO READ: न कार और न घर, राहुल गांधी के पास कितनी संपत्ति? वायनाड से दाखिल किया नामांकन
10 सबसे अमीर उम्मीदवार : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नकुल नाथ के पास 716 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अन्नाद्रमुक के अशोक कुमार सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। तमिलनाडु के इरोड से चुनाव लड़ रहे अशोक ने 662 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है।
 
शिवगंगा से बीजेपी उम्मीदवार देवनाथन यादव टी के पास 304 करोड़ रुपए की संपत्ति है। टिहरी गढ़वाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही माला राज्यलक्ष्‍मी शाह 206 करोड़ की संपत्ति की मालिक है।
   
सहारनपुर से बसपा उम्मीदवार माजिद अली 159 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालिक है तो वेल्लूर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एसी शंमुघम के पास 152 करोड़ की संपत्ति है।
तमिलनाडु की कृष्णागिरी से चुनाव अन्नाद्रमुक प्रत्याशी जयप्रकाश के पास 135 करोड़ और शिलांग से कांग्रेस प्रत्याशी विंसेट एच पाला के पास 125 करोड़ से ज्यादा है।
 
राजस्थान के नागौर से भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के पास 102 करोड़ की संपत्ति है तो शिवगंगा से कांग्रेस प्रत्याशी कांति चिदंबरम ने 96 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है।
ALSO READ: Hema Malini's net worth: हेमा मालिनी की नेट वर्थ 129 करोड़, चुनावी हलफनामे में दी जानकारी
कितने अमीर है राहुल गांधी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने अपने हलफनामें में बताया है कि शेयर बाजार में उनका कुल निवेश 4.33 करोड़ रुपए का है। म्यूचुअल फंड्स में राहुल गांधी का कुल निवेश 3.81 करोड़ रुपए हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 15.2 लाख रुपए का है। उनके पास 4.2 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है। NSS, Postal Saving और इंश्योरेंस पॉलिसी में करीब 61.52 लाख रुपए डिपॉजिट हैं। उनके बैंक खाते में मात्र 6.25 लाख रुपए हैं। राहुल गांधी पर करीब 49,79,184 रुपए की देनदारी भी है।
 
संपत्ति के हर डिटेल्स का खुलासा करना जरूरी नहीं : हाल में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव लड़ रहे किसी उम्मीदवार को आपने स्वामित्व वाली सभी संपत्तियों का खुलासा करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार को केवल अपने उन महत्वपूर्ण संपत्तियों का खुलासा करने की जरूरत है जिससे मतदाताओं को उसकी वित्तीय हालात और जीवनशैली की समझ हो सके। 
 
उम्मीदवारों के हलफनामें में संपत्ति के साथ ही आपराधिक पृष्ठभूमि या मामले, वित्तीय स्थिति और अन्य जानकारी शामिल हैं। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी