मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर वोटिंग, जानिए कहां कितना हुआ मतदान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (14:58 IST)
voting in Madhya Pradesh : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक लगभग 46.50 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
 
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने बताया, दूसरे चरण में प्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 3:49 बजे तक 46.68% मतदान हुआ है। टीकमगढ़ में 49.84%, दमोह 45.69%, खजुराहो 43.89%, सतना 47.68% रीवा 37.55% व होशंगाबाद में 55.79% मतदान हुआ है।
 
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और सभी 6 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 6 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह तथा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी के साथ टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान किया। कुमार ने टीकमगढ़ सीट का तीन बार प्रतिनिधित्व किया है और चौथे कार्यकाल की मांग कर रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार से है।
 
सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात उम्मीदवार टीकमगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के 47 विधानसभा क्षेत्रों में फैले छह निर्वाचन क्षेत्रों में 2,865 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
 
राज्य भाजपा प्रमुख वी डी शर्मा खजुराहो सीट से दूसरे कार्यकाल के लिए मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज होने के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया शर्मा के खिलाफ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी पूर्व आईएएस अधिकारी आर बी प्रजापति का समर्थन कर रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी