भुवनेश्‍वर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

मंगलवार, 21 मई 2019 (22:05 IST)
[$--lok#2019#state#odisha--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : अरूप पटनायक (बीजद), अपराजिता सारंगी (भाजपा)
भुवनेश्वर सीट का मुकाबला इस बार काफी रोमांचक होगा। एक ओर जहां बीजद ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर अरूप पटनायक को मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा की तरफ से ओडिशा काडर की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस ने इस बार यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।
[$--lok#2019#constituency#odisha--$]
परिचय : ओडिशा की राजधानी और भारत के खूबसूरत शहरों में से एक है भुवनेश्‍वर। इसे भारते के मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यह ऐतिहासिक कलिंग युद्ध के कारण भी प्रसिद्ध है। इस शहर को पूर्व का काशी भी कहा जाता है। पहली शताब्‍दी में यहां चेदि वंश के एक प्रसिद्ध जैन राजा खारवेल हुए थे। हिन्दू मंदिरों का निर्माण यहां सातवीं शताब्दी में हुआ। बौद्ध धर्म भी यहां फला-फूला। भुवनेश्‍वर वर्तमान में एक बहुसांस्‍कृतिक नगर है।
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्‍या 18 लाख 86 हजार 793 है।
 
अर्थव्यवस्था : भुवनेश्वर तेजी से बढ़ते महत्वपूर्ण व्यापार के रूप में उभरा है। यहां पत्‍थर से बने बहुत खूबसूरत सामान मिलते हैं। इसके अलावा सींग से बनी तथा अन्‍य सजावटी वस्‍तुओं का भी व्‍यापार किया जाता है।
भौगोलिक स्थिति : यह भारत के पूर्व में स्थित ओडिशा की राजधानी है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अत्यधिक मनमोहक एवं आकर्षक है। यह शहर वायुमार्ग, रेलमार्ग एवं सड़क मार्ग से देश के प्रसिद्ध नगरों से जुड़ा हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : बीजू जनता दल के प्रसन्न कुमार पटसानी यहां सांसद हैं। वे साल 1998 से इस संसदीय सीट पर लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। 1977, 1989 और 1991 में यहां से माकपा नेता शिवाजी पटनायक चुनाव जीत चुके हैं।
 
ओडिशा के बारे में : ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। पिछले चुनाव नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा के खाते में एक सीट आई थी। इस बार भी मुख्‍य मुकाबला बीजद और भाजपा के बीच ही है। राज्य में इस बार सबसे बड़ा मुकाबला पुरी सीट पर है, जहां बीजद के वर्तमान सांसद पिनाकी मिश्र को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा टक्कर दे रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी