जोधपुर से भाजपा ने 2014 में जीते गजेंद्र सिंह शेखावत को फिर से टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने वैभव गहलोत को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। शेखावत इस लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर सकते हैं।
[$--lok#2019#constituency#rajasthan--$]
परिचय : सूर्य नगरी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर शहर की स्थापना राव जोधा ने 1459 ई. में की थी। यह शहर थार के रेगिस्तान, शानदार महलों, दुर्गों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। इसे नीली नगरी नाम से भी जाना जाता है। यह राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर है। यहां का जोधपुरी कोट पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
अर्थव्यवस्था : जोधपुर में पशुपालन एक मुख्य व्यवसाय है। इसके अलावा इसे उत्कृष्ट हस्तकला, बंधेज का कपड़ा, रेशम की दरियां और सजावटी वस्तुओं के लिए भी जाना जाता है। पर्यटन भी यहां आमदनी का एक जरिया है।
भौगोलिक स्थिति : जोधपुर राजस्थान के प्रमुख शहरों और दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि पड़ोसी राज्यों में भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर से 335 किमी की दूरी पर स्थित है जोधपुर। ये न केवल राजस्थान, बल्कि भारत और दुनिया के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है।