कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

[$--lok#2019#state#haryana--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : नायब सैनी (भाजपा), निर्मल सिंह (कांग्रेस)
 
हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में जीते भाजपा के प्रत्याशी राज कुमार को टिकट न देकर हरियाणा के श्रम कल्याण राज्यमंत्री नायब सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने निर्मल सिंह को मैदान में उतारा है। 
[$--lok#2019#constituency#haryana--$]
 
परिचय : हरियाणा में स्थित इस प्राचीन और ऐतिहासिक शहर कुरुक्षेत्र का उल्‍लेख ऋग्वेद और यजुर्वेद में भी किया गया है। यह वही पावन भूमि है जिस पर महाभारत का धर्मयुद्ध लड़ा गया और भगवान श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का दिव्‍य ज्ञान दिया था। इसे भारत की महान सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले की कुल जनसंख्या 9 लाख 64 हजार 231 है।
 
अर्थव्यवस्था : देश का दूसरा एनआईडी यहां स्‍थापित किया जा रहा है। इससे यहां के डिजाइन उद्योग की मांग पूरी होगी। कुरुक्षेत्र बासमती चावल के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां राइस मिल और मेक इन इंडिया के तहत उद्योग-धंधों की स्‍थापना से क्षेत्र में हजारों रोजगारों का सृजन हुआ है। 

भौगोलिक स्थिति : यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्थित विशाल तालाब का निर्माण कौरवों और पांडवों के पूर्वज राजा कुरु ने करवाया था।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के राज कुमार सैनी यहां सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 में आईएनएलडी के बलबीर सिंह सैनी को पराजित किया था। 
 
हरियाणा के बारे में : हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें और 2014 में भाजपा ने 7, इनेलोद ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी। यहां इस बार चार प्रमुख पार्टियां चुनाव मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस, इनेलोद और आप सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की ओर से गुड़गांव से केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीतसिंह, कांग्रेस की ओर से सोनीपन से भूपेन्दरसिंह हुड्‍डा, भिवानी-महेन्द्रगढ़ से श्रुति चौधरी, रोहतक से दीपेन्दरसिंह हुड्‍डा मैदान में हैं। आप और जेजीपी यहां से मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। आप के प्रमुख चेहरे नवीन जयहिंद जबकि जेजेपी से दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। आईएनएलडी से अर्जुन चौटाला अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी