रांची लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

मंगलवार, 21 मई 2019 (22:11 IST)
[$--lok#2019#state#jharkhand--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : संजय सेठ (भाजपा), सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस), रामटहल चौधरी (निर्दलीय)
रांची से भाजपा ने वर्तमान सांसद रामटहल चौधरी को टिकट न देकर नए चेहरे संजय सेठ पर दांव लगाया है, जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर से सुबोधकांत सहाय को मैदान में उतारा है। भाजपा से टिकट कटने से नाराज पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार मुकाबला रोचक रहेगा।
[$--lok#2019#constituency#jharkhand--$]
परिचय : 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर बने राज्य झारखंड की राजधानी है रांची। यह राज्य का तीसरा सबसे प्रसिद्ध शहर है। इसे झरनों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए विश्‍वभर में पहचाना जाता है। साथ ही यह दिग्‍गज क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी का गृहनगर भी है। 
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार, यहां की कुल जनसंख्या 11 लाख 26 हजार 741 है। हालांकि एक अनुमान के मुता‍बिक यहां की जनसंख्‍या 20 लाख के लगभग है।
 
अर्थव्यवस्था : यह एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। मुख्य रूप से यहां एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन), भारतीय इस्पात प्राधिकरण, मेकन इत्यादि के कारखाने हैं। यहां स्थानीय स्तर पर मिलने वाले बॉक्साइट, चूना-पत्थर व चीनी मिट्टी के भंडारों का खनन किया जाता है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर कर्क रेखा के पास सुबर्णरेखा नदी के किनारे छोटा नागपुर पठार के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसकी औसत ऊंचाई समुद्र तल से 651 मीटर है। यह पहाड़ी स्थलाकृति और इसके घने उष्ण कटिबंधीय जंगलों का एक संयोजन है, जो राज्य के बाकी हिस्सों की अपेक्षा मध्यम जलवायु का उत्पादन करता है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के रामटहल चौधरी यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को पराजित किया था। चौधरी इस सीट से सर्वाधिक 5 बार सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुबोधकांत सहाय भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं।
 
झारखंड के बारे में : झारखंड की 14 सीटों में से भाजपा ने पिछले चुनाव में 12 सीटों पर कब्जा जमाया था। दुमका और राजमहल सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कब्जा जमाया था। कांग्रेस को यहां से एक भी सीट नहीं मिली थी। भाजपा यहां 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एक सीट पर एजेएसयू के लिए छोड़ी है। कांग्रेस यहां 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसने 7 सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं। हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, जबकि दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी