'आतंकियों के खिलाफ सख्त कानून'

शनिवार, 25 अप्रैल 2009 (18:55 IST)
केन्द्र की संप्रग सरकार पर आतंकवादियों के खिलाफ कोई कानून नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि यदि राजग सत्ता में आता है तो आतंकियों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा।

सिंह ने यहाँ भाजपा प्रत्याशी अशोक अर्गल के समर्थन में एक चुनावसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संप्रग सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में आतंकवादी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है तथा देश में ऐसा कोई प्रांत नहीं बचा है जहाँ आतंकियों ने हमलों को अंजाम नहीं दिया हो। जबकि इस सरकार ने आतंकियों से निबटने के लिए बनाए गए पोटा कानून को ही समाप्त कर दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें