गोभी-सोगरी का सलाद

ND

सामग्री :
100 ग्राम पत्तागोभी, 4-5 हरी मिर्च, पाव अदरक का टुकड़ा, 7-8 मीठी नीम पत्ती, 50 ग्राम काली या हरी सोगरी, 1 चम्मच धुली उड़द दाल, 2 चम्मच नमक, 1 चम्मच राई, 4 औंस क्रीम, पाव चम्मच तेल।

विधि :
पत्तागोभी खूब महीन काट लें। हरी मिर्च, अदरक लंबी काटें। कड़ाही में तेल गर्म कर के दाल भूनें। लाल हो जाने पर राई फिर नीम पत्ता, मिर्च, अदरक और ऊपर से पत्तागोभी डाल दें। 2 मिनट चलाने के बाद नमक मिलाकर उतार लें।

प्लेट में सजाने से पहले इसे फ्रीज में रखकर ठंडा करें। फिर क्रीम मिलाकर ऊपर से कटी सोगरी बिखरा दें।

यदि सोगरी न मिले तो इसके बिना भी काम चल सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें