भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, गुना से पन्नालाल को टिकट

रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (14:11 IST)
BJP last list of candidates : भाजपा ने रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने गुना से पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
गुना में पन्नालाल का मुकाबला कांग्रेस के पंकज कनेरिया से होगा। वहीं मुकेश टंडन की टक्कर कांग्रेस के शशांक भार्गव से होगी। 
 

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव - 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/EzyjCmE7pE

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 29, 2023
गुना के भाजपा नेताओं में टिकट को लेकर कड़ी मशक्कत दिखाई दे रही थी। टिकट के दावेदार 9 नेता अपना नामांकन दाखिल की चुके हैं। इनमें वर्तमान विधायक गोपीलाल जाटव भी शामिल हैं। वहीं विदिशा में सभी उम्मीदवारों को टिकट की घोषणा का इंतजार था।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्य में नामांकन भरने का आखिरी तारीख 30 नवंबर है। 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना के बाद 3 दिसबंर को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी