क्या नरोत्तम मिश्रा को दीपिका की बिकिनी पर सवाल उठाना महंगा पड़ा?

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (21:34 IST)
Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Results : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इस चुनाव में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा था। प्रदेश के गृह मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी चुनाव हार गए।

मिश्रा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से सात हजार से अधिक मतों से पराजित हुए। दतिया से चुनाव लड़े नरोत्तम मिश्रा के लिए ये बहुत बड़ा झटका है।
इस हार से उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है। मिश्रा बयानबाजी को लेकर चर्चाओं में रहते थे। मिश्रा ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर बयान दिया था। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल उठाया था। दरअसल, फिल्म में बेशर्म रंग में फिल्माए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई थी।


मिश्रा ने कहा था कि गाने में प्रयुक्त गई वेशभूषा प्रथम दृष्टया बेहद आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया यह गाना है। उन्होंने फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज न होने की धमकी भी दी थी। मिश्रा को रिकाउंटिंग में हार का सामना करना पड़ा।

पिछले चुनाव में हुई थी कांटे की टक्कर : 2018 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर थी। नरोत्तम मिश्रा को 72,209 मत मिले थे, वहीं कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 69,553 वोट प्राप्त हुए थे। नरोत्तम मिश्रा सिर्फ 2,656 मतों के अंतर से ही यह चुनाव जीत पाए थे।

पिछले 3 चुनावों से मुख्य मुकाबला नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के बीच ही रहा है लेकिन हर चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने जीत दर्ज की है।

अगर राजेंद्र भारती की बात करें तो उन्होंने 2008 में पहली बार नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय वे बसपा से मैदान में थे। इस चुनाव में राजेंद्र भारती को 23,256 वोट मिले थे, वहीं नरोत्तम मिश्रा को 34,889 वोट मिले थे और उन्होंने यह चुनाव जीता था।  Edited by :  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख