MP : लाडली बहनाओ को 450 में LPG सिलेंडर, आदेश हुआ जारी

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (19:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को एक और सौगात मिली है। प्रदेश में 1 करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह देने के बाद शिवराज सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर प्रतिमाह 450 रुपए का अनुदान देने फैसला किया था। मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया था।

अब इसका आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश जारी नहीं होने से गैस एजेंसियां भी असमंजस में थीं। उज्जवला योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड 82 लाख उपभोक्ता के अलावा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत महिलाएं भी अनुदान पाने की पात्र होंगी।

प्रदेश में एक करोड़ 97 लाख घरेलू रसोई गैस कनेक्शन हैं। इन्हें गैस एजेंसी को गैस सिलेंडर भरवाने पर पूरी राशि देनी होगी और सरकार उनके आधार से लिंक खाते में अनुदान की राशि अंतरित कर देगी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख