तेंदूखेड़ा में आधार मजबूत हुआ: शिवराज

मंगलवार, 15 सितम्बर 2009 (10:27 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के दो विधानसभा उप चुनावों के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें जनता का निर्णय स्वीकार है।

गौरतलब है भिंड जिले की गोहद सीट पर कांग्रेस तथा नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा सीट पर भाजपा की जीत हुई है। इन दोनों सीटों पर 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कब्जा था।

चौहान ने उप चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया कहा कि पहले तेंदूखेड़ा और गोहद दोनों सीटें विपक्ष के पास थी लेकिन उप चुनाव में तेंदूखेड़ा में भाजपा की जीत हुई है और यह पार्टी की शानदार उपलब्धि है। इससे पार्टी का आधार मजबूत हुआ है। उप चुनाव में जनता द्वारा भाजपा को दिए गए समर्थन से उन्हें संतोष है।

तेंदूखेड़ा में विजय के लिए मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें