CM Nitish son Nishank Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि निशांत राजनीति में प्रवेश से जुड़े सवाल को टाल जाते हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे होली के बाद आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 73 वर्ष के हो चुके हैं। वे भी शायद चाहते होंगे कि उनकी राजनीतिक विरासत को उनका इकलौता पुत्र निशांत संभाले।
मांझी ने किया स्वागत : नीतीश के पूर्व सहयोगी और केंद्रीय मत्री जीतन राम मांझी ने एक ट्वीट कर निशांत का राजनीति में स्वागत करने की बात कही है। मांझी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बने तो अच्छा, IAS का बेटा IAS बने तो काबिल, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बने तो होनहार, पर नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल… ये ठीक नहीं…राजनीति में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पुत्र निशांत का स्वागत है। HAM निशांत के साथ है। वहीं, नीतीश पर लगातार निशाना साधने वाले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि निशांत अगर राजनीति में आएंगे तो हम इसका स्वागत करेंगे। तेजस्वी ने निशांत को अपना भाई बताया।
कितने पढ़े लिखे हैं निशांत : नीतीश के पुत्र निशांत कुमार बिरला टेक्नीकल इंस्टीट्यूट मेसरा से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग मी बीटेक हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा कई स्कूलों में हुई। सेंट लैरेंस स्कूल मसूरी, मानव भारती स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय में भी उनकी शिक्षा हुई। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि निशांत अपनी इंजीनियरिंग से राजनीति के क्षेत्र में कितना स्थान बन पाते हैं।