सिवनी जिले में स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान के रैयाकसा क्षेत्र में शेर के दो शावकों की मौत होने का समाचार है। कल शाम उद्यान क्षेत्र में ही दोनो शावकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पेंच राष्टीय उद्यान के क्षेत्र संचालक के.नायक ने बताया कि पिछले 19 दिसंबर को गश्ती दल के संतोष ठाकुर ने सूचना दी कि कर्माझिरी क्षेत्र के रैयाकसा क्षेत्र में दो शेर शावक मृत अवस्था में पड़े हैं।
नायक ने बताया कि इस घटना की सूचना के बाद उद्यान के उप संचालक ओ.पी.तिवारी सदल बल घटना स्थल पर पहुँचे और उन्होंने दो शावकों को मृत अवस्था में पाया।
उन्होंने बताया कि दोनों शावकों का पोस्टमार्टम के बाद कल अंतिम संस्कार कर दिया गया। शावकों की उम्र चार माह के लगभग रही होगी। दोनों शावकों की मौत का कारण कड़ाके की ठंड बताया गया है। (भाषा)