इंदौर के आसपास घूमने के 10 खूबसूरत पिकनिक स्पॉट

मध्य प्रदेश का व्यावसायिक नगर इंदौर देश में स्वच्‍छता में नंबर वन है। यहां के प्रसिद्ध स्थान है राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, लाल बाग पैलेस, खजराना गणेश मंदिर, बिजासन माता का मंदिर, पितृ पर्वत, गोम्मट गिरी, देवगुराड़िया आदि कई स्थान ऐसे हैं जो इंदौर के अंदर ही है। हम आपको इंदौर के बाहर आसपास घूमने के 10 खूबसूरत पिकनिक स्टॉप बताते हैं।
 
 
1. पातालपानी : पातालपानी जलप्रपात इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। यहां लगभग 300 फीट ऊंचाई नीचे जल गिरता है। पातालपानी के आसपास का क्षेत्र बहुत ही सुंदर और हराभरा है। यह एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्पॉट भी है। यहां के लिए महू से स्पेशल ट्रेन चलती है। इंदौर से लगभग 36 किलोमीटर दूर है यह स्थान।
 
2. गंगा महादेव मंदिर : इंदौर के पास धार जिले में तिरला विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में गंगा महादेव मंदिर स्थित है जो इंदौर के लोगों के लिए एक दर्शनीय स्थल के साथ ही पिकनिक स्पॉट भी है। गंगा महादेव में सुन्दर झरना बहता है और यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही रह जाओगे।
 
 
3. तिंछा फॉल : यह मुख्‍य इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर नेमावर-मुंबई रोड़ पर स्थित है। यह भी भी बहुत ऊंचाई से झरना गिरता है। इंदौर के लोगों के लिए यह सबसे खास डेस्टिनेशन है। सिमलोल मेन रोड़ से 9 किलोमीटर अंदर है तिंचा फॉल। 
 
4. गुलावत : इंदौर जिले की हड़ौद तेहसिल में लोटस वैली के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर भी आप घूमने जा सकते हैं। यहां लाखों कमल के फूल एक झील में खिलते हुए देख सकते हैं। यह स्थान भी शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। एरोड्रम रोड से सीधे यहां पहुंच सकते हो।
 
 
5. रालामंडल अभयारण्य : इंदौर शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रालामंडल अभयारण्य इंदौर शहर की एक शानदार जगह है, जो चारों तरफ से जगलों से घिरी हुई है। यहां पर पर्यटक को लुभाने के लिए डियर पार्क बनाया गया है। डियर पार्क में आप सफारी का मजा ले सकते हैं।
 
6. देवास टेकरी : इंदौर से लगभग 35 किलोमीटर दूर देवास नगर में माताजी की एक छोटी सी पहाड़ी है। यहां पर आप घूमने, दर्शन करने के साथ ही पिकनिक का मजा भी ले सकते हैं। देवास से 5 किलोमीटर दूर शंकरगढ़, नागदाह और बिलावली नामक स्थान भी घूमने और पिकनिक के लिए आदर्श स्थान है। यहां पर पहाड़ी पर जाने के लिए आप ट्राम का मजा भी ले सकते हो।
 
 
7. चोरल नदी डेम : खंडवा रोड के आगे जोरल गांव है जहां पर थोड़ी दूरी पर ही चोरल नदी बहती है। यहां रिसॉर्ट है और साथ ही आप यहां बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। 
 
8. शीतला माता फॉल : इंदौर से करीब 55 किलोमीटर दूर यह स्थान है। मानपुर से यह जगह 3 किलोमीटर जानापावा की जगह है। यहां दो झरने हैं एक जरा ज्यादा रिस्की है। 
 
9. कजलीगढ़ : इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर उत्तर सिमरोल से यहां के लिए रास्ता जाता है। यहां झरने, पहाड़ और प्राचीन किले देखे जा सकते हैं। यहां एक शिव मंदिर भी है। 
 
10. वाचू पॉइंट : इंदौर से लगभग 65 किलोमीटर दूर वाचू पॉइंट है जहां से मालवा का पठार प्रारंभ होता है। बारिश के मौसम में यहां पहाड़ियों के बीच से गुजरते बादलों को देखना बहुत ही सुंदर लगता है। यह हिल स्टेशन है। इसी स्थान से इंदौर को नर्मदा जल प्रदाय किया जाता है। जलूद पम्प स्टेशन से पानी पाइप के सहारे पहाड़ी पर पहुंचाया जाता है। यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और पीड्ब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस भी जहां पहले से अनुमति लेकर रूका भी जा सकता है। यहां मानपुर होते हुए पहुंचा जा सकता है।
 
इसके अलावा इंदौर के आसमान घूमने के और भी कई स्थान है जैसे तीर्थ नगरी उज्जैन। उज्जैन में विष्णु सागर एक पिकनिक स्पॉट है। उज्जैन के अलावा मांडू, बागली, नेमावर, उदरपुरा, गिदिया खो, हरदा, डबलचौकी, ओमकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर आदि और भी कई स्थान है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी