अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार उपाध्याय (62), उनकी पत्नी सरोजिता उपाध्याय (56) और उनकी बेटी स्नेहा उपाध्याय (28) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय के परिवार के 2 अन्य सदस्य घायल हो गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।(भाषा)