जब प्रशासन ने मंत्री को उमरिया से बाहर जाने को कहा...

शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (10:57 IST)
उमरिया। उमरिया प्रशासन ने बांधवगढ़ उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो जाने के बाद भी वहीं रूके मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे को शनिवार को जिले से बाहर जाने को कहा।
 
उमरिया के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने मंत्री को जिला से बाहर जाने के लिए कहा है क्योंकि उन्हें शाम पांच बजे के बाद यहां नहीं रूकना चाहिए था।
 
धुर्वे ने कहा कि प्रशासन आदर्श आचार संहिता लागू कर रहा है। मैं यहां से जा रहा हूं..मैं सतना जा रहा हूं। बाद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह उमरिया से चले गए हैं। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव नौ अप्रैल को होना है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें