खौफनाक, सरपंच पति की कॉलर पकड़ी तो काट डाले हाथ...

रविवार, 18 जुलाई 2021 (13:09 IST)
होशंगाबाद। मध्‍य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की रात विवाद के दौरान एक युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया था। इससे नाराज लोगों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए। मुख्य आरोपी स्थानीय सरपंच का पति है।

खबरों के अनुसार, घटना बाबई के ग्राम चोराहेट की है, जहां 5 लोगों ने युवक को योजनाबद्ध तरीके से घेरकर रोका। इसके बाद मारपीट की और तलवारनुमा हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में बाबई पुलिस छपेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक पहले भी इन लोगों में विवाद हुआ था। यह रंजिश लंबे समय से चल रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी