- सीएम डॉ. यादव को अपने बीच देख चौंक गई जनता
-
सादगी ने लूट लिया लोगों का दिल
-
सीएम डॉ. यादव ने किया ट्रैफिक नियमों का पालन
Chief Minister Dr. Mohan Yadav News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी उस वक्त चौंक गए, जब देर रात प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अचानक उनके बीच जा पहुंचे। सीएम डॉ. यादव ने बाजार में न केवल आम जनता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना, बल्कि ठेले वाले से फल भी खरीदे। उन्होंने फल बेचने वाले को डिजिटल पेमेंट भी किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया। उनकी सादगी लोगों को पसंद आई। जनता को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री इतनी सहजता से उनके बीच खड़ा है। सीएम डॉ. यादव के इस अंदाज की लोगों ने जमकर तारीफ की।